
सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत सोमवार को कई स्कूलों में हुए क्रिकेट मैच।
संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभा क्षेत्र में खेल महोत्सव का आयोजन शुरू।
25 दिसंबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिताएं।
एंजेल्स प्लैनेट स्कूल में आयोजित क्रिकेट मैच सुपरस्टार टीम ने पावरफुल टीम को 25 रनों से हराया।
खंडवा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कर पूरे देश में शहरो से लेकर गांवो तक खेल की अलख जगा दी है। बड़े उत्साह के साथ खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में पूरे संसदीय क्षेत्र में खेल महोत्सव का आयोजन शुरू हो चुका है गांव नगर एवं शहरों तक स्कूलों में 10 अलग-अलग खेल खेले जा रहे हैं। खेल के प्रति छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि एंजेल्स प्लैनेट स्कूल में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें दो टीमों सुपरस्टार और पावरफुल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों में खेल के प्रति अत्यंत उत्साह और जोश देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल ने किया। इस मैच में सुपरस्टार टीम ने पावरफुल टीम को 25 रनों से हराया। इसी तरह सोमवार को मोतीलाल नेहरू विद्यालय में भी सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य द्वारा रुबिया अली द्वारा छात्रों को शपथ दिलाई गई। टेनिस बॉल द्वारा खिलाड़ियों को क्रिकेट खिलाया गया, जिसमें 11वीं ए 12वीं ए की टीम फाइनल में पहुंची।कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर्स रितेश गोयल , प्रमोद पूरी , दिनेश पालीवाल प्रवक्ता सुनील जैन, सागर आरतानी, तपन डोंगरे, चंद्रेश पचौरी, दर्पण सकलेचा तथा स्कूल प्रिंसिपल मैडम डोना ईम्स, स्पोर्ट्स टीचर्स ज्योति वालांजकर, सत्यम खर्चवाल, दीपक कुमरावत सहित स्कूल का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना तथा अनुशासन के साथ खेल खेलने का संदेश दिया। सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी जितेंद्र सुराणा एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल ने बताया कि महोत्सव के प्रथम चरण मे स्कूल गांव के मैदान, आंगनवाड़ी में खेल आयोजित हो रहे है। सांसद श्री पाटिल की पहल पर दिव्यांजनों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। महोत्सव में प्राचीन गिल्ली डंडा, सतोलिया, मटका रेस खेल में आयोजित होंगे। संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभा में खेल महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है और यह आयोजन 25 दिसंबर तक आयोजित होंगे।









