ताज़ा ख़बरें

राजगढ़ भाम मध्यम सिंचाई परियोजना अंतिम चरण में, टेस्टिंग शुरू — पंधाना क्षेत्र के किसानों के खेतों तक जल्द पहुँचेगा सिंचाई जल

खास खबर

राजगढ़ भाम मध्यम सिंचाई परियोजना अंतिम चरण में, टेस्टिंग शुरू — पंधाना क्षेत्र के किसानों के खेतों तक जल्द पहुँचेगा सिंचाई जल
विधायक छाया मोरे की पहल से क्षेत्र के किसानों में बढ़ी उम्मीद

खंडवा,पंधाना। विधानसभा क्षेत्र के सिंगोट सहित आसपास के गांवों के लिए महत्वपूर्ण राजगढ़ भाम मध्यम सिंचाई परियोजना अब लगभग पूर्णता की ओर है। परियोजना के तहत खेतों तक पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कई गांवों में लाइनों में पानी छोड़कर टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द इस योजना का लाभ किसानों के खेतों तक पहुँचने वाला है।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया पंधाना विधायक छाया मोरे के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास किया जा रहे हैं। खंडवा से दुलार चर्चित सड़क मार्ग जो की काफी खराब हो गया था और जनता परेशान थी लेकिन विधायक के प्रयासों से इस सड़क मार्ग को आप सफलता मिल गई है 26 नवंबर को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सभी प्रतिनिधियों की जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खंडवा से दुलार सड़क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे राजगढ़ धाम सिंचाई परियोजना विधायक के प्रयासों से एवं भाजपा की सरकार द्वारा स्वीकृत की गई एक प्रमुख सिंचाई योजना है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। पानी पहुँचने से रबी सीजन की फसलें बेहतर होंगी और क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को नई शक्ति मिलेगी।विधायक मोरे ने कहा कि “राजगढ़ भाम मध्यम सिंचाई परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होने जा रही है। परियोजना लगभग पूर्ण है, खेतों में कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं और कई गांवों में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में यह अमृत जल किसानों के खेतों तक पहुँचेगा और फसलें लहलहाएँगी।” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की तरक्की व समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण, और विभिन्न सिंचाई योजनाओं की स्वीकृति व धरातल पर क्रियान्वयन इसी सोच का परिणाम है। विधायक मोरे ने बताया कि टेस्टिंग पूर्ण होते ही परियोजना का जलप्रवाह पूरी क्षमता से चालू कर दिया जाएगा, जिससे सिंगोट क्षेत्र सहित कई गांवों को नियमित सिंचाई का स्थायी समाधान मिलेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ग्रामीणों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि लंबे समय बाद क्षेत्र में ऐसी बड़ी सिंचाई सुविधा पूरी होने जा रही है। यह परियोजना पंधाना क्षेत्र के किसानों के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!