
कथा में पंडित मार्कंडेय ने कथा के तीसरे दिन मानसिक नर्मदा परिक्रमा कराई श्रद्धालुओं को।

आज कथा में मां नर्मदा जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
खंडवा। नर्मदा पुराण की तृतीय दिवस की कथा जगदंबा पुरम में परम पूज्य अनिल मारकंडे जी द्वारा की गई । इसमें नर्मदा तट पर विराजमान विभिन्न स्थानों एवं राजा दुर्योधन की बेटी नर्मदा की कहानी का वर्णन किया गया साथ ही मानसिक नर्मदा परिक्रमा भी करवाई गयी । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नर्मदा पुराण का अत्यंत ही संगीतमय, भक्ति युक्त वाचन परम पूज्य गुरुदेव द्वारा किया जा रहा है जिसमें सभी भक्त भाव विभोर होकर कथा श्रवण कर रहे हैं । सोमवार को नर्मदा जी का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। सजल महिला मंडल ने धर्म प्रेमी भक्तों से सादर सविनय अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा का लाभ लेकर अपने जीवन को सफल बनावें ।









