ताज़ा ख़बरें

छनेरा में मिशन अमृत संचय के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न

खास खबर

छनेरा में मिशन अमृत संचय के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न

खण्डवा//नगर परिषद् छनेरा में सोमवार को मिशन अमृत संचय के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मांगलिक भवन में हुआ। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर शिक्षिका नीतू ठाकुर ने प्रतिभागियों को मिशन अमृत संचय के उद्देश्य, महत्व और वर्षा जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया। कार्यक्रम में जल संरक्षण को सरल ढंग से समझाने हेतु एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक गोकुल प्रसाद खंडेल ने मिशन अमृत संचय के तकनीकी पक्ष, रेन वाटर हार्वेस्टिंग की विधि, तथा सोख्ता गड्ढों की उपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर परिषद् अध्यक्ष मुकेश वर्मा, उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद प्रजापत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोनिका पारधी एवं पार्षदगण तथा निकाय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!