ताज़ा ख़बरें

तोरनिया प्लाण्ट मे तार चोरी करने वाले चोर हरसूद पुलिस की गिरफ्त में

खास खबर

तोरनिया प्लाण्ट मे तार चोरी करने वाले चोर हरसूद पुलिस की गिरफ्त में
खंडवा, 14 नवंबर 2025
दिनाँक 29.07.25 को फरीयादी महेश पिता श्री दगडू राठौर उम्र 25 साल निवासी आनंदनगर थाना मोघटरोड जिला खण्डवा हाल तोरनिया प्लांट ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि सोलर पावर प्लाटं तोरनीया में दिनांक 29/07/2025 को सुबह 07.00 बजे को चैक किया तो 7 एससीबी में कुल 3920 मीटर केवल बायर नही दिखी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति काटकर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हरसूद पर अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देश पर हरसूद पुलिस टीम द्वारा अज्ञात चोरो की तलाश पतारसी लगातार की जा रही थी। दिनांक 12.11.2025 को हरसूद पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि, तोरनिया प्लाण्ट में चोरी करने वाले कुछ संदिग्ध लोग काशीपुरा रोड ग्राम तोरनिया में संदिग्ध लग रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर संदेहीगण संजय पिता रामदयाल यादव, अमोद पिता कमलसिंह यादव व रामकृष्ण उर्फ गजेन्द्र पिता रमेश यादव सभी निवासी ग्राम तोरनिया के मिले जिनसे हिकमत अमली से पूछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया उक्त आरोपियों से चोरी गया मशरुका विधिवत जप्त किया गया है। उक्त तीनो आरोपियों को दिनांक 14.11.25 को मान. न्यायालय हरसूद मे पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर, उनि रमेश मोरे, प्रआर 72 विनोदसिंह तोमर, प्रआर 652 वीरसिंह राजपूत, प्रआर 459 मंगलसिंह चौहान, आर. 123 भगवानसिंह मस्कोले, आर. 705 आनंद की सराहनीय भूमिका रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!