ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 03 आरोपियों सहित सट्टा एक्ट प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास ख़बर

जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 03 आरोपियों सहित सट्टा एक्ट प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
20 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 14 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 13.11.2025 को कुल 06 गिरफ़्तारी, 22 जमानती वारंट, 44 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 13.11.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना जावर के आरोपिया रिंकी बाई पति राजेन्द्र कोरकू उम्र 30 साल निवासी ग्राम ललवाडा थाना जावर के कब्जे से एक प्लास्टिक थैली मे 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी गेंदालाल पिता ओसराम नाई उम्र 60 साल निवासी ग्राम ढोरानी के कब्जे से एक प्लास्टिक के थैले मे 10.5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुशराब कीमती 1050/-रूपये की जप्त की गई| थाना मूँदी के आरोपी सुंदरसिंह पिता नत्थुसिंह राजपुत उम्र 52 साल निवासी पुरनी सामान्य के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1360/-रुपये जप्त की गई। उपरोक्त तीनों आरोपियों क के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 13.11.2025 को थाना मोघट रोड के आरोपी नंदकिशोर पिता शोभाराम यादव उम्र 42 साल निवासी विजेता चौक खण्डवा को सट्टा अंक लिखी पर्चिया लेते व देते पकडा जिसके कब्जे से 01 सट्टा अंक लिखी पर्ची व नगदी 1210/-रुपये जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 13.11.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 20 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 12200/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 13.11.2025 को कुल 20 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 10 प्रकरणों मे 13 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 1729 BNSS के तहत 01 प्रकरणों मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणों मे 05 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 11 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!