ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा कर एसडीएम तहसीलदारों को दिए निर्देश जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा कर एसडीएम तहसीलदारों को दिए निर्देश जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा कर एसडीएम तहसीलदारों को दिए निर्देश
जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आज कलेक्टर सभागार में समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम और तहसीलदार को मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों के नाम छूटने न पाएं तथा अपात्र, मृतक या दोहराव वाले प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए।
एसडीएम को अपने-अपने अनुभागों में पुनरीक्षण की दैनिक प्रगति की स्वयं समीक्षा करने और वास्तविक फील्ड निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बीएलओ के कार्य की सतत मॉनिटरिंग अनिवार्य है। तहसीलदारों को आदेश दिए गए कि वे क्षेत्र निरीक्षण बढ़ाएँ और किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर या राजस्व अमले के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के कार्य में त्रुटि या उदासीनता गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। उन्होंने दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों के पंजीकरण में विशेष संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कलेक्टर एवं जिला निवाचन अधिकारी ने कहा कि जिले का लक्ष्य एक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करने तथा शिकायत या विसंगति मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री राकेश अवधिया सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!