ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न डिंडोरी 10 नवंबर

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न डिंडोरी 10 नवंबर 2025

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न
डिंडौरी : 10 नवंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति, समय-सीमा प्रकरण और विकास कार्यों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभाग एवं जनपदवार विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की प्रगति कम पाई गई, उन्हें चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कलेक्टर ने लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी, जनजातीय कार्य विभाग, पीएचई, स्वास्थ्य विभाग कृषि, राजस्व, खाद्य विभाग, बैंकर्स, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, राजस्व विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन निराकरण समय सीमा के अन्दर प्राथमिकता के साथ किया जाए। फिर भी आपके द्वारा लापरवाही की जाती है तो आपके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि आपके विभाग से संबंधित लंबित न्यायालयीन प्रकरण (याचिकाओं) को ध्यानपूर्वक समय सीमा, निर्धारित दिनांक के पूर्व न्यायालय में अपने अपने जवाब प्रस्तुत करें। इस महत्वपूर्ण कार्य में जिस अधिकारी के द्वारा लापरवाही की जाएगी उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को कहा कि छात्रवृत्ति वितरण समय सीमा के अन्दर निराकरण करते हुए निराकरण किया जाए तकि छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति प्राप्त हो सके। सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलना विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण समय पर हो सके। 10 दिवस का अन्दर छात्रवृत्ति प्रकरण में निराकरण नही किया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को जिले में सफलतापूर्वक समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराने हेतु एसडीएम, तहसीलदार, बीएलओ को सख्त निर्देश दिए कि एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण सर्वे कार्य जिम्मेदारी के साथ समस्त दस्तावेजों को पूर्ण करते हुए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आपके विभाग के अंतर्गत कोई भी कार्यक्रम आयोजित होता है तो जनप्रतिनिधियों को प्रोटोकॉल के अनुसार अवश्य रूप से आमंत्रित किया जाए।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जनजातीय गौरव दिवस के सफल आयोजन हेतु 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक होने वाले कार्यक्रमों में भगवान बिरसा मुंडा एवं महापुरूषों की गाथाओं को जनता के सामने लाने एवं जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस पर होने वाले गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एनआरएलएम, जन अभियान परिषद गांव गांव में अपने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कलश यात्रा, बाइक रैली ब्लॉक एवं जिला स्तर पर की जाएं। कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार को जिले में होने वाले मड़ई, मेलों में पटवारी, आरआई, कोटवार की ड्यूटी लगाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, और मडई व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सके। साथ ही साथ मडई में कलश यात्रा निकाली जाए।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 7 विकासखंडों के 48 समस्याग्रस्त ग्रामों की नल जल योजना के कार्य पूर्ण किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों की कार्य पूर्ण कराने हेतु ड्यूटी लगाई है जिससे ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सके। इसलिए ग्रामवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने इसी प्रकार से बैठक में सभी समय सीमा प्रकरणों और विभागीय कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!