
*लायन्स क्लब खण्डवा सर्वश्रेष्ठ सेवा सप्ताह अवार्ड से सम्मानित*
*लायन्स क्लब खण्डवा को मिले 11 महत्वपूर्ण अवार्ड*
खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवा की सेवा सप्ताह में किये गए सेवा कार्यो के लिए लायन्स डिस्ट्रिक्ट का सर्वश्रेष्ठ लायन्स सेवा सप्ताह अवार्ड के साथ ही 11 व्यक्तिगत अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया कि यह महत्वपूर्ण सम्मान इंदौर में आयोजित लायन्स सेवा सप्ताह सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खण्डेलवाल व उनकी टीम एवं सेवा सप्ताह डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर लायन डॉ राजेन्द्र सोडाणी व पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन साधना सोडानी ,रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय, झोन चेयरपर्सन अणिमा उबेजा के दिशा निर्देशन में लायन्स प्रान्त में सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी क्लबो को सेवा सप्ताह के सेवा के लक्ष्य दिए गए।लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा अध्यक्ष आशा उपाध्याय , सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़, सेवा सप्ताह प्रभारी नारायण बाहेती, सेवा सप्ताह संयोजक गुरमीत सिंघ उबेजा ,सेवा सप्ताह सह संयोजक अखिलेश गुप्ता,घनश्याम वाधवा,शरद खण्डेलवाल, सनत श्रीमाली,हेमलता पालीवाल व सेवा सप्ताह की प्रत्येक गतिविधि के कार्यक्रम प्रभारियों के नेतृत्व में सेवा सप्ताह में प्रति दिन दिए गए लक्ष्यों के अतिरिक्त अनेको प्रभावी गतिविधिया की गई।जिसमें प्रांतीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।डिस्ट्रिक्ट (प्रान्त) जे सभी क्लबो द्वारा अपने कार्यो की रिपोर्टिंग की गई। समाजसेवी सुनील जैन लायंस क्लब की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि केबिनेट टीम द्वारा कार्यो का मूल्यांकन कर लायन्स क्लब खण्डवा को यह महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खण्डेलवाल व कॉर्डिनेटर डॉ राजेन्द्र सोडाणी ने लायन्स क्लब खण्डवा की टीम वर्क की सराहना करते हुए सर्वश्रेष्ठ क्लब अवार्ड के साथ ही क्लब के अध्यक्ष आशा उपाध्याय,सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष पवन लाड़, राजीव मालवीय, अणिमा उबेजा, नारायण बाहेती, गुरमीत सिंघ उबेजा,अखिलेश गुप्ता, घनश्याम वाधवा, उमाशंकर उपाध्याय व शरद खण्डेलवाल को 400 से अधिक क्लब पदाधिकारियों की उपस्थिति में 11 व्यक्तिगत अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।महत्वपूर्ण अवार्ड हेतु लायन साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।












