ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

ऑपरेशन मुस्कान बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पहल

ऑपरेशन मुस्कान बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पुलिस की पहल

//प्रेस-नोट//

डिंडोरी दिनांक 05/11/2025
पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिंडोरी

*”ऑपरेशन मुस्कान : बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पुलिस की पहल”*

*“ऑपरेशन मुस्कान”* अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों की जानकारी, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
थाना शहपुरा के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय शहपुरा में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह अभियान लापता बच्चों की खोज, बाल सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध से बचाव एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में भी बताया गया।
इसी क्रम में थाना बजाग क्षेत्र के बालिका छात्रावास में छात्रावास अधीक्षिका की उपस्थिति में छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं एवं पुलिस सहायता हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1098, 112, 181 आदि) की जानकारी दी गई।
थाना मेहंदवानी में भी जनजागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें आमजन को बाल सुरक्षा एवं महिला सम्मान से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान की गई।
वहीं थाना करंजिया के अंतर्गत मॉडल स्कूल छात्रावास में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें आत्मविश्वास, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व पर प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना है — कोई भी बच्चा गुम न हो, भयमुक्त वातावरण में पढ़े और आगे बढ़े। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आस-पास किसी भी बालक/बालिका के शोषण, गुमशुदगी या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!