
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न
जिले में योजनाओं की प्रगति, समय-सीमा प्रकरण और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के साथ साथ विकास कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा
डिंडौरी : 04 नवंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति, समय-सीमा प्रकरण और विकास कार्यों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभाग एवं जनपदवार विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की प्रगति कम पाई गई, उन्हें चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। 50 से 100 दिवस एवं अधिक दिवस से लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी, जनजातीय कार्य विभाग, पीएचई, स्वास्थ्य विभाग कृषि, राजस्व, खाद्य विभाग, बैंकर्स, श्रम विभाग, शिक्षा को सख्त निर्देश दिए हैं सीएम हेल्पलाइन निराकरण किया जाए। जिन विभागों की सीएम हेल्पलाइन में डी-ग्रेड के अंतर्गत आते हैं उन समस्त अधिकारियों का मानदेय/वेतन आहरण करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। जब तक समस्याओं का निराकरण न हो सके तब तक वेतन आहरण न किए जाएं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देश दिए हैं कि पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन की दृष्टि से आवश्यकता के अनुसार ग्राम पंचायतों में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरूस्त किया जाए ताकि ग्रामीण लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। साथ ही साथ विद्युत विभाग को पानी सप्लाई केन्द्रों में नियमित रूप से विद्युत सप्लाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि आपके विभाग से संबंधित लंबित न्यायालयीन प्रकरण (याचिकाओं) को ध्यानपूर्वक समय सीमा, निर्धारित दिनांक के पूर्व न्यायालय में अपने अपने जवाब प्रस्तुत करें। इस महत्वपूर्ण कार्य में जिस अधिकारी के द्वारा लापरवाही की जाएगी उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने जिले में आयोजित दिव्यांग शिविरों को सफलतापूर्वक संचालन हेतु संबंधित विभाग स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय अधिकारी, कृषि, पीएचई के अधिकारी एवं संबंधित एसडीएम कैंप में जरूर शामिल हों। जिससे स्वास्थ्य संबंधी शासन की योजना का हर व्यक्ति को लाभ एवं उनकी समस्या का मौके पर निराकरण किया जा सके।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को कहा कि छात्रवृत्ति वितरण समय सीमा के अन्दर निराकरण करते हुए निराकरण किया जाए तकि छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति प्राप्त हो सके। सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलना विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण समय पर हो सके।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 7 विकासखंडों के 48 समस्याग्रस्त ग्रामों की नल जल योजना के कार्य पूर्ण किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों की कार्य पूर्ण कराने हेतु ड्यूटी लगाई है जिससे ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सके। इसलिए ग्रामवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने इसी प्रकार से बैठक में सभी समय सीमा प्रकरणों और विभागीय कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए।










