
*बजरंग दल का संकल्प रक्त की कमी से किसी के प्राण नहीं जाए।*

राम जन्मभूमि कारसेवकों की याद में हुतात्मा दिवस के अंतर्गत बजरंग दल ने किया रक्त दान एवम रक्त परीक्षण शिविर
खण्डवा//विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के नेतृत्व मैं खंडवा जिले के पंधाना प्रखंड, छैगांवमाखन प्रखंड,खंडवा नगर में रविवार को रामजन्मभूमि अयोध्या में बलिदान हुए कारसेवकों की स्मृति में हुतात्मा दिवस को श्रद्धांजलि देकर रक्त दान एवं रक्त परीक्षण शिविर लगाया गया यह शिविर जिले के 3 प्रखंडों में आयोजित किया गया शासकीय चिकित्सालय के डाक्टरों के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमें संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवम हिन्दू समाज ने सक्रिय रूप से शामिल हुए व रक्त दान किया।कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक अजय जी मालवीय ने बताया बजरंग दल द्वारा प्रत्येक वर्ष 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हुतात्माओ की याद में रक्तदान शिविर लगाया जाता है इस शिविर के माध्यम से हम श्री राम जन्मभूमि अयोध्या कारसेवा में बलिदान हुए कारसेवकों को याद करते हैं उन्हीं की स्मृति में यह शिविर प्रत्येक वर्ष लगाए जाते हैं शिविर में आयुष चोरे,दीपक सोनी, ब्रजलाल बुन्देलकर,विक्की चौहान,लवकुश विश्वकर्मा,गणेश पटेल,कान्हा लाड एवम सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।










