
सशक्त विद्यार्थी समृद्ध मध्य प्रदेश के तहत मुख्यमंत्री श्री यादव ने लाखों विद्यार्थियों के खाते में करोड़ों रुपए किये स्थानांतरित।

नेहरू स्कूल में आयोजीत मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम में महापौर विधायक हुई उपस्थित।
खंडवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा वन क्लिक के माध्यम भोपाल में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम किया गया। खंडवा में जिला स्तरीय कार्यक्रम मोतीलाल नेहरू स्कूल में आयोजित किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सीधे प्रसारण कार्यक्रम के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे , खंडवा की प्रथम नागरिक महापौर नगर पालिका निगम खंडवा श्रीमती अमृता अमर यादव मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में उपस्थित रही। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को शासन से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेकर अपना भविष्य संवारना चाहिए। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में महापौर नगर पालिक निगम खंडवा श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने में मेहनत, ओर समर्पण से प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने स्वागत उद्बोधन दिया। सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम में और अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ ही सुनील जैन,भावेशबिल्लौरे,यशदीप चौरे, संदेश गुप्ता, राजेश भंगाले, पी डी डोंगरे,शैलेंद्र सिंह चौहान,अलका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
संचालन संदीप जोशी ने किया आभार प्राचार्य श्रीमती रुबिया अली ने व्यक्त किया।











