ताज़ा ख़बरें

**उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट जारी **

31 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी

यूपी में आज बारिश का अलर्ट जारी:

.

#लखनऊ: मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं. पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में अधिकांश जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है. चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’का प्रभाव विशेष रूप से दक्षिणी इलाकों और पूर्वांचल के कुछ जिलों में सबसे अधिक देखने को मिल सकता है.

 

31 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी:

 

आज प्रदेश के 31 जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले और सुरक्षित रहें. तूफान के असर से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज आ सकती हैं.

 

धीरे-धीरे फिर बढ़ेगा तापमान:

 

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद अगले 24 से 48 घंटों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. इसके बाद धीरे-धीरे फिर 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी. जबकि अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

✍️ विवेक कुमार गुप्ता

👉 त्रिलोक न्यूज हरदोई**खबरों का संसार**

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!