
स.शि.म.दादा दरबार विद्यालय में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

खण्डवा//राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विद्या भारती की ओर से सप्त शक्ति संगम के माध्यम से समाज जागरण का कार्य करना है ताकि महिलाएं सशक्त होकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सके यह बात राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका श्रीमती डॉक्टर संध्या गंधे ने सरस्वती शिशु मंदिर दादा दरबार विद्यालय में मंगलवार को संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के आयोजन में कही।इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती चारुलता यादव ने भी महिलाओं को संबोधित किया साथ ही विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती शोभा तोमर क्षेत्रीय सह बालिका संयोजक ने भी माता का प्रबोधन किया।साथ ही कार्यक्रम में समाज से माता बहनों द्वारा अहिल्याबाई जीजामाता बाल शिवाजी मीराबाई आदि की वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी गई।विद्यालय के प्राचार्य श्री वासुदेव जी पंवार ने बताया कि इस अवसर पर सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम के जिला इकाई पालक श्री ओम जी दशोरे, वैकुंठ नगर के प्राचार्य श्री प्रदीप जी कानूगो ओंकारेश्वर के प्रधानाचार्य श्री अरुण खले आनंद नगर की प्रधानाचार्य शालिनी चंदेल गणेश गंज शिशु मंदिर से श्रीमती पुष्पा खेड़े सप्त शक्ति की सह जिला संयोजिका रंजना शर्मा एवं अधिक मात्रा में मातृशक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शारदा जादव एवं स्वागत श्रीमती राखी चौहान व दीपाली कौशल सामूहिक गीत श्रीमती कल्पना ढोके ने प्रस्तुत किया समस्त आचार्य परिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।








