मोतियाबिंद के 23 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा
—
खण्डवा//सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में निःशुल्क नेत्र जाँच
शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शिविर में 45 मरीजों की आंखों की जाँच के बाद 27 मरीजों को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चयनित किया गया। मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चयनित इन मरीजों में से 23 को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल इन्दौर भेज दिया गया है। सर्जरी के लिए चयनित मरीजों को आवश्यक दवाइयां व चश्मा भी प्रदान किया जायेगा। शिविर मेे आये मरीजों के परिजनों को नेत्र रोग संबंधी जानकारी देते हुए आँखों की देखभाल व सुरक्षा के लिए समझाइश भी दी गयी। इन मरीजों को फॉलोअप 8 नवंबर को सीएचसी छैगांवमाखन में किया जायेगा।










