वाहनों के अनुपयोगी पार्ट्स और टायर ट्यूब विक्रय के लिए दरें आमंत्रित
—
खण्डवा//पुलिस इकाई के शासकीय वाहनों के पुराने अनुपयोगी पार्ट्स और टायर ट्यूब विक्रय किये जाना है। इसके लिए इच्छुक फर्म 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक अपनी सील बंद निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि प्राप्त निविदाएं 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे उपस्थित निविदाकर्ताओं के समक्ष पुलिस लाइन परिसर में खोली जाएगी।









