ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर क्षेत्र में आकार ले रहा मिनी केदारनाथ धाम, निर्माण कार्य अंतिम चरण में।

खास खबर

ओंकारेश्वर क्षेत्र में आकार ले रहा मिनी केदारनाथ धाम, निर्माण कार्य अंतिम चरण में।

खंडवा, ओंकारेश्वर। धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के समीप स्थित सनावद की श्री कृष्ण बालाजी नगर कॉलोनी में बन रहा भगवान केदारनाथ का भव्य मंदिर अब अपने अंतिम चरण में है। बहुत जल्द यह मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसके बाद यहाँ भगवान भोलेनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। यह मंदिर उत्तराखंड में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, बाबा केदारनाथ के मुख्य मंदिर की हूबहू प्रतिकृति (कॉपी) है। इसका निर्माण इसी उद्देश्य से किया जा रहा है कि उज्जैन में बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर में ममलेश्वर के दर्शन करने आने वाले देश-दुनिया के श्रद्धालुओं व धार्मिक पर्यटकों को यहीं पर केदारनाथ धाम के दर्शनों का भी पुण्य लाभ मिल सके।

बालाजी ग्रुप का ड्रीम प्रोजेक्ट: बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन
बालाजी ग्रुप के संस्थापक, समाजसेवी और कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि यह हमारा एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके माध्यम से हम इस पूरे क्षेत्र के धार्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई देने जा रहे हैं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, केदारनाथ मंदिर, संत सिंगाजी महाराज, दादाजी महाराज और 81 फीट ऊंची भगवान तिरुपति बालाजी की दिव्य मूर्ति, ये सभी इस क्षेत्र को एक अनूठे धार्मिक रूप में स्थापित करेंगे। इन सभी स्थानों के बीच श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के संचालक रितेश गोयल और ग्रुप के द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में अपने अनोखे निर्माण कार्यों और सामाजिक-धार्मिक सरोकारों से जुड़े प्रोजेक्ट्स अपनी एक विशेष पहचान रखता है।

सेकंड होम और लग्जरी

लाइफस्टाइल का अनूठा संगम
धार्मिक आस्था के केंद्र के साथ-साथ यहाँ आधुनिक जीवनशैली और निवेश के बेहतरीन अवसर भी तैयार किए जा रहे हैं। श्री कृष्ण बालाजी नगर कॉलोनी में सेकंड होम प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम चल रहा है। इन होम्स को किराए पर देकर निवेशक एक बेहतर और नियमित आय का जरिया बना सकेंगे।
साथ ही यहां एक अत्याधुनिक क्लब हाउस यहाँ एक शानदार क्लब हाउस का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें इंडोर गेम्स, स्विमिंग पूल और जकूजी जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा युवाओं और परिवारों के लिए रूफटॉप रेस्टोरेंट की व्यवस्था रहेगी। सुनील जैन ने बताया कि कॉलोनी में फिटनेस और खेल प्रेमियों के लिए सर्वसुविधायुक्त बास्केटबॉल ग्राउंड भी तैयार किया जा रहा है। इस अनूठे प्रोजेक्ट के पूरा होने से जहाँ एक ओर निमाड़ अंचल में धार्मिक पर्यटन को नए पंख लगेंगे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को एक ही छत के नीचे अध्यात्म और आधुनिक लग्जरी लाइफ का अद्भुत अनुभव मिलेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!