

छपारा – नगर के बैनगंगा नदी तट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में मंगलवार को माँ नर्मदा संवाद एवं दिव्य दर्शन का कार्यक्रम दादा गुरु के सानिध्य में शाम 7:30 बजे से किया गया है। आयोजन समिति और माँ बैनगंगा महाआरती समिति ने सभी नगर वासियों से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
आयोजक समिति ने बताया कि अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु मां नर्मदा के उपासक हैं और कई वर्षों से निराहार रह कर सिर्फ नर्मदा के जल का सेवन कर साधना कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में दादा गुरु द्वारा माँ नर्मदा संवाद भी होगा, जिसमें नर्मदा नदी के महत्व और उससे जुड़े आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा होगी, यह आयोजन नगर लक्ष्मी नारायण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में होगा।













