ताज़ा ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें

खास खबर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें

खण्डवा//अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण पर ध्यान दें । उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अधिकारी, आवेदक से स्वयं बात करें और उसके संतुष्ट होने पर शिकायत को बंद करें उसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ.नागार्जुन बी. गौड़ा ने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने-अपने कार्यालय भवनों तथा सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने आवास भवनों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं ताकि वर्षा का जल व्यर्थ न बहे और भूजल स्तर में वृद्धि हो। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौड़ा ने बैठक में मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी समीक्षा की, और उपस्थित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय कार्यालय एवं प्रमुख शासकीय भवनों पर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर की रात्रि में रोशनी की व्यवस्था की जाए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!