ताज़ा ख़बरें

हरदोई – थाना संडीला पुलिस ने विवाह का झांसा देकर महिला के साथ थोखाधड़ी करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह व कांस्टेबल जयेश कुमार शामिल रहे

थाना संडीला पुलिस ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  थाना संडीला पुलिस ने विवाह का झांसा देकर महिला के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

जानकारी के अनुसार, वादिनी द्वारा थाना संडीला में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त सलमान मोहम्मद पुत्र रिजवान निवासी कस्बा व थाना संडीला जनपद हरदोई ने उससे शादी का झांसा देकर गलत कार्य किया। इस पर थाना संडीला में मुकदमा अपराध संख्या 391/25 धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

 

थाना संडीला पुलिस ने मुकदमे में नामजद अभियुक्त सलमान मोहम्मद पुत्र रिजवान को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह व कांस्टेबल जयेश कुमार शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!