ताज़ा ख़बरें

*हरदोई*अपर जिला जज ने किया सखी वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण”

वन स्टाफ सेंटर हरदोई का निरीक्षण

अपर जिला जज ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

 

मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर पर आवासित बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके बीमार होने पर दिए जाने वाले उपचार के विषय में सेंटर मैनेजर से जानकारी प्राप्त की तथा बालिकाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा पर्याप्त मात्रा में प्राथमिक उपचार की दवाइयों का स्टॉक सेंटर पर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेंटर मैनेजर रूबी देवी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी तथा सेंटर स्टॉफ उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!