ताज़ा ख़बरें

छठ महापर्व 2025: संध्याकाल में लल्लू सिंह पूर्वा ब्रह्मचारी तट पर पहुंची महिलाये,भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना

*छठ महापर्व 2025: संध्याकाल में लल्लू सिंह पूर्वा ब्रह्मचारी तट पर पहुंची महिलाये,भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना*

जरवल बहराइच…..

जनपद बहराइच के जरवल ग्राम सभा लल्लू सिंह पूर्वा सहित पूरे क्षेत्र में छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया।

 

जनपद बहराइच के ग्राम लल्लू सिंह पूर्व में छठ पर्व के लिए खास तैयारियां की गई हैं। ब्रह्मचारी स्थान तट को सजाया गया है। जहां पर सैकड़ो महिलाए पहुची और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उन्हें प्रणाम किया।

 

छठ पूजा में आज सूर्य को डूबते हुए अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद निर्जला व्रत कल उगते सूर्य को जल देकर पूरा होगा। इस व्रत में शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है और नियम भी पूरे मन से माने जाते हैं, इसलिए यह व्रत कठोर व्रतों में से एक है। आपको बता दें कि छठी माता भगवान सूर्य की बहन हैं और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा से संतान की रक्षा होती है और लंबी उम्र भी होती है। इसलिए यह व्रत संतान की लंबी उम्र के लिए, सुख समृद्धि के लिए रखना चाहिए। सूसूर्य भगवान और छठी मैय्या की कृपा से धन लाभ, संतान की लंबी उम्र और संपन्नता आती है। इस दिन व्रती महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनें जो नई हो। छठी मइया को सिंदूर और साड़ी अर्पित करना चाहिए। षष्ठी को डूबते सूर्य को और सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इस मौके पर रुचि सिंह सोनी सिंह दीपिका सिंह डिंपी सिंह शिल्पी सिंह नेहा सिंह प्रिंसी सिंह,राहुल सिंह लल्लू सिंह पूर्वा आशीष सिंह एकलव्य महाविद्यालय अनूप सिंह अंश सिंह शेखर सिंह अमर बहादुर सिंह सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!