ताज़ा ख़बरें

हरदोई -**आज युवा कल्याण विभाग द्वारा विधान सभा बिलग्राम में,विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन बीजीआरएम ग्राउंड में किया गया**

विधायक खेल स्पर्धा का किया गया आयोजन

विधायक खेल स्पर्धा का किया गया आयोजन

 

आज युवा कल्याण विभाग द्वारा विधानसभा बिलग्राम में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन बीजीआरएम ग्राउंड में किया गया। उद्घाटन आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक बिलग्राम मल्लावां जी की माता जी के द्वारा किया गया । इसका आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बिलग्राम राज गोपाल मौर्य जी के द्वारा किया गया। इस स्पर्धा में एथलेटिक्स वॉलीबॉल कबड्डी जूडो कुश्ती का आयोजन किया गया। विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय इंटर कॉलेज के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भागलिया । सब जूनियर वॉलीबॉल बालिका में कस्तूरबा गांधी विद्यालय बिलग्राम प्रथम तथा डीपीएसडी इंटर कॉलेज द्वितीय रही । जूनियर वॉलीबॉल डीपीएसडी इंटर कॉलेज प्रथम विजेता बालक रही 100 मीटर रेस में सीनियर करन प्रथम रहे अस्था प्रथम रही विधान सभा में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को सासंद स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका बिलग्राम, उप जिलाधिकारी बिलग्राम, ब्लाक प्रमुख माधोगंज, खंड विकास अधिकारी बिलग्राम, खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम, खंड विकास अधिकारी माधोगंज, खेल शिक्षक, धर्मेंद्र सिंह, आसिम अली, हर्षित सरोज रावत, विशाल सिंह और पी आर डी जवान उपस्थित रहे।

Report -Trilok news Hardoi…📞8400440135

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!