
*सांसद के नाम रेलवे सहित शहर की अन्य मांगों के पत्र सौंपे*
*निज सहायक दिलीप पाटिल को आधा दर्जन पत्र सौंपे*
*नागपुर भुसावल ट्रेन, कमलापति पुणे, बीकानेर काचीगुड़ा,सहित तीन पुलिया सर्विस रोड की मांग*
खंडवा//सामाजिक संस्था जनमंच के सदस्यों ने शनिवार शाम सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद के निज सहायक दिलीप पाटिल को लगभग आधा दर्जन पत्र सौंपे जिसमें रेलवे सहित शहर की अन्य मांग शामिल रही। जनमंच द्वारा सौंपे गए पत्रों में ट्रेन संख्या 07053 /07054 बीकानेर- काचीगुड़ा का खंडवा स्टॉपेज दिए जाने तथा इसे नियमित करने की मांग शामिल रही ज्ञात रहे उक्त गाड़ी का खंडवा जंक्शन पर टेक्निकल हॉल्ट है इस गाड़ी का खंडवा जंक्शन पर कमर्शियल हाल्ट देने की मांग की गई ।इससे मध्य प्रदेश राजस्थान से सीधा जुड़ जाएगा । वहीं खाटू श्याम बाबा जाने के लिए भी यह गाड़ी सुविधाजनक होगी ।दूसरी मांग अकोला रेलवे स्टेशन पर 20 घंटे खड़ी रहने वाली तिरुपति अकोला 07606 /07607 रेल गाड़ी को खंडवा या इटारसी तक एक्सटेंशन देने की मांग ,तीसरी मांग ओंकारेश्वर रोड स्टेशन से ओंकारेश्वर तीर्थ तक रेल लाइन बिछाने की मांग ,चौथी मांग खंडवा अलीराजपुर रेलवे लाइन का कार्य जल्द शुरू हो, पांचवी मांग भुसावल खंडवा तीसरी और चौथी लाइन के कार्य में गति लाई जाय, छठवीं मांग नागपुर भुसावल वाया खंडवा सुपर फास्ट ट्रेन शीघ्र शुरू की जाए , सातवीं मांग में ट्रेन नंबर 22171/22172 कमलापति पुणे हमसफर एक्सप्रेस, 02132/02131 जबलपुर पुणे हमसफ़र का खंडवा स्टॉपेज दिए जाने की मांग रखी। आठवीं मांग में जनमंच सदस्यों ने निर्माणाधीन तीन पुलिया ओवरब्रिज के सिविल लाइन वाले छोर की ओर सर्विस रोड बंद हो गया है यहां सिविल लाइन छोर पर जन सुविधा की दृष्टि से शीघ्र ही सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के लगातार प्रयासों से खंडवा जंक्शन पर कई ट्रेनों के स्टॉपेज और रेलवे की कई सुविधाएं संसदीय क्षेत्र को मिली हैं । विगत दिवस जनमंच द्वारा सांसद के सम्मान किए जाने के उपरांत सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने जनमंच सदस्यों को आश्वस्त किया था कि आपके द्वारा दी जाने वाली मांगो के पत्र को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुंचाऊंगा। सांसद कार्यालय में जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार सांड, कमल नागपाल,अनुराग बंसल,ललित चौरे,एन के दवे ,राजेंद्र घीया सुनील जैन,राम शंकर गहलोत अशोक देवड़ा आदि ने पहुँच कर मांग पत्र सौंपे।











