
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सम्बंध में कार्यशाला सम्पन्न
—
5 वर्ष तक के बच्चों को 28 जून को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा
—
शनिवार को सीएमएचओ कार्यालय में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 के सम्बंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अनिल तंतवार ने बताया कि आगामी 28 जून को जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी। पल्स पोलियो अभियान के सुचारु संचालन व सफलता हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर ईंट भट्टे, निर्माण स्थल, वनग्राम एवं पहुंच विहीन ग्रामों को सम्मिलित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि आगामी 28 जून को बूथ पर पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी और 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक व सेक्टर स्तर पर ए.एन.एम., आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया जायेगा।












