
किशोर दा के माता-पिता की याद में बनाएं गौरीकुंज का जीर्णोद्धार के बाद भी नाम गौरी कुंज ही रहेगा- किशोर प्रेरणा मंच
4 अगस्त कार्यक्रम को लेकर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की साधारण सभा सम्पन्न।
खण्डवा।किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की साधारण सभा सम्पन्न हुई। प्रतिवर्ष किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के द्वारा प्रदेश स्तरीय गायन प्रतियोगिता, श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं किशोर नाइट का आयोजन किया जाता है। मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि किशोर कुमार खण्डवा वाले के जन्मदिन 4 अगस्त के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच खण्डवा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वाईस ऑफ खण्डवा,गायन के क्षेत्र में किशोर सम्मान व पार्श्व गायक की किशोर नाईट का आयोजन करने हेतु अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला के नेतृत्व में साधारण सभा का आयोजन किया गया। सदस्यों ने किशोर कुमार द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में बने गौरी कुंज सभाग्रह के जीर्णोद्धार व नाम से सम्बंधित जानकारी चाहने पर अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने कहा कि गौरीकुंज सभागृह के विषय मे किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रतिनिधि मंडल के रणवीर सिंह चावला, नारायण बाहेती, प्रवक्ता सुनील जैन,अनिल बाहेती व पदाधिकारी आयुक्त प्रियंका राजावत से मिले।आयुक्त से गौरीकुंज के जीर्णोद्धार व नाम परिवर्तन के विषय मे जानकारी लेने पर आयुक्त ने कहा कि गौरीकुंज सभागृह का गीता भवन की मद से 2 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है।परन्तु सभागृह का नाम गौरी कुंज ही रहेगा।सभागृह में लाईट, म्यूजिक सिस्टम,चेयर्स व्यवस्थित करने,लाइब्रेरी निर्माण के साथ ही वर्तमान शौचालय का स्थान परिवर्तन किया जाएगा।मंच के पीछे ग्रीन रूम बनाया जाएगा। शीघ्र ही निर्माण एजेंसी अपना कार्य प्रारम्भ करेगी।अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने गौरीकुंज सभागृह बनते समय लायन्स, रोटरी व जेसीआई संस्थाओं से मिलकर बनी लोक कल्याण परिषद के एग्रीमेंट व नियमो की जानकारी से अवगत कराया।
साधारण सभा मे गायन प्रतियोगिता हेतु शुल्क पूर्व वर्ष की तरह ही सीनियर के लिए 500 रु. रहेगा, प्रथम पुरुस्कार 21000 द्वितीय 15000 व तृतीय 8000 जूनियर के लिए प्रवेश शुल्क 300 रु. रहेगा, प्रथम पुरस्कार 15000 द्वितीय 8000 व तृतीय 5000 रखा गया। सब जूनियर प्रवेश शुल्क 200 रु, प्रथम पुरस्कार 8000 द्वितीय 5000 व तृतीय पुरुस्कार 3000 रहेगा। प्रतियोगिता हेतु ऑडिशन जुलाई के तृतीय सप्ताह में होंगे। इस अवसर पर मंच के सुनील सकरगाये,गुरमितसिंघ उबेजा,प्रदीप जैन,सुनील जैन,सुरेंद्रसिंह सोलंकी,मंगलेश तोमर,अनुराग राठौर, अतुल अत्रिवाल, पवन दीक्षित,रवि जायसवाल, लक्ष्मण सिंह चौहान, अमीन खान ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।कुछ ही दिनों में गायक व किशोर सम्मान हेतु नाम का चयन किया जाएगा।प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री व संस्कृति मंत्री को आमंत्रण देने भोपाल जाएगा।सचिव नारायण बाहेती ने सभी का आभार माना।













