ताज़ा ख़बरें

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित 

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित

आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कैसरगंज द्वारा जरवल चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के वातावरण में मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!