ताज़ा ख़बरें

*गुरुनानक जयंती पर बालकधाम से निकलेगी विशाल प्रभात फेरी 30 से*

खास खबर

*गुरुनानक जयंती पर बालकधाम से निकलेगी विशाल प्रभात फेरी 30 से*

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र बालकधाम गुरुद्वारा से स्वामी माधवदास उदासीजी के सानिध्य में गुरुवार 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक गुरु का जस गान करते हुए प्रभात फेरी सिंधी कॉलोनी एवं टैंगोर कालोनी के विभिन्न मार्गो से निकाली जायेगी। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि बालकधाम से श्री गुरुनानक देवजी के 556 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 8 दिवसीय प्रभात फेरी का शुभांरभ गुरूवार 30 अक्टूबर से बुधवार 5 नवंबर तक होगा। प्रतिदिन प्रभात फेरी प्रात: 5 बजे से समाज की माता, बहनों, भाइयों एवं बच्चों की उपस्थिति में धन गुरु नानक सारा जगत तारिया एवं अनेक भक्ति में गीतों भजनों के साथ गगनभेदी जयकारों के साथ सिंधी कॉलोनी एवं टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। श्री मंगवानी ने बताया कि प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात फेरी को सिंधी समाजजनों द्वारा बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ अपने घर सादर आमंत्रित कर उपस्थितजनों का स्वागत कर प्रसादी का वितरण किया जाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!