
छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
थाना हरियावां पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अमित पुत्र सुरेश निवासी ग्राम देवरिया, प्रसिद्ध नगर थाना हरियावां जनपद हरदोई को हिरासत में लिया गया है।
मामला 26 अक्टूबर 2025 का है, जब पीड़िता के भाई की तहरीर पर थाना हरियावां में मुकदमा अपराध संख्या 262/25 धारा 74/331(6)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। तहरीर के मुताबिक अभियुक्त ने वादी की बहन के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की थी।
थाना प्रभारी रामअवतार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार और राहुल सरोज शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट -विवेक कुमार गुप्ता 📞8
400440135










