
*स्वच्छता अभियान में महिला स्व सहायता समूह की सक्रिय भूमिका — आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत के नेतृत्व में सेग्रीगेशन पर हुई चर्चा*
खण्डवा// नगर निगम खंडवा में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत के निर्देशन में महिला स्व सहायता समूहों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण (Segregation) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
आयुक्त ने महिलाओं से कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला समूह डोर-टू-डोर गाड़ियों के साथ जाकर आम जनता को यह समझाएं कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देना आवश्यक है। साथ ही जो नागरिक नियमित रूप से कचरा नहीं दे रहे हैं या स्वच्छता नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
बैठक में उपस्थित महिला समूहों ने इस पहल में पूर्ण सहयोग देने की सहमति व्यक्त की और नगर निगम की गाड़ियों के साथ स्वच्छता संदेश देने के लिए मैदानी स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त श्रीमती प्रिया मेडा, एनुअल एम से श्री शाहीद शाह, रजनी सोनी, जोन प्रभारी श्री भुवन श्रीमाली सहित स्वास्थ्य सहायता समूह की महिलाएं सम्मिलित रहीं।










