
*प्रशासन की मिली भगत से चंद दिन पहले बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ओवरलोड यातायात से हो रही खराब*
*अवैध मिट्टी के खनन पर रोक लगाने में प्रशासन नाकाम – ग्रामीण*
*कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे (एनएच 731) से जैतपुर खजोहाना संपर्क मार्ग पर लगातार कई दिनों से दिन रात अवैध मिट्टी खनन का कार्य हो रहा है। सरकारी भूमि व उपजाऊ खेतों से मिट्टी का अवैध खनन का कारोबार कराने वाले खनन माफिया डंपर के माध्यम से लखनऊ हरदोई नेशनल हाइवे (एनएच731) से ताज पुर संपर्क मार्ग को पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया है। अवैध मिट्टी खनन माफिया इस मिट्टी को औद्योगिक क्षेत्र संडीला पहुंचा रहे हैं। भारी वाहनों के आवा गमन से ताजपुर संपर्क मार्ग पूरी तरीके से खराब हो रही है। इस मार्ग पर पड़ने वाली एक पुलिया भी पूरी तरीके से टूट गई है। लोगों को आवागमन में मुश्किलें पैदा हो रहे हैं। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। अवैध खनन मामले को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत की, लेकिन मिट्टी खनन माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई न होने से यह माफिया सक्रिय है और उनके हौसले बुलंद हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। प्रशासन की लापरवाही के कारण खनन माफिया बेखौफ होकर दिन रात डंपर से मिट्टी भरकर ले जा रहे हैं। यह वाहन अधिकतर बिना नम्बर व इनके चालक ज्यादातर नाबालिग व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के तेज गति से ओवर लोड वाहन चलाते हैं, इनको प्रशासन का संरक्षण प्राप्त हैं।अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद भी चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। वहीं फावड़े से परमिशन के नाम पर जेसीबी मशीन व पोकलैंड से मिट्टी खनन कर अधिकारियों की मिलीभगत से राजस्व विभाग को चूना लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट – विवेक कुमार गुप्ता,,








