ताज़ा ख़बरें

हरदोई -“बेहंदर क्षेत्र के ग्राम सभा पड़री में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी**

कासिमपुर थाना क्षेत्र की घटना

अमरूद के पेड़ पर फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

 

हरदोई। बेहन्दर क्षेत्र के ग्राम सभा पड़री में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अमरूद के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

जानकारी के अनुसार, मृतक राकेश यादव (55) पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल यादव निवासी ग्राम पड़री ने अपने घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार राकेश यादव शराब पीने का आदी था, जिसके चलते वह अक्सर मानसिक तनाव में रहता था।

 

घटना की सूचना मिलते ही कासिमपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Report – त्रिलोक न्यूज हरदोई 📞8400440135

 

ग्राम में हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!