
रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआ। उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में महाविद्यालय स्तर पर युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में किया गया।
प्राचार्य डॉ. उछावर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
युवा उत्सव के तृतीय दिवस में सांगीतिक पक्ष के अंतर्गत एकल गायन एवं समूह गायन, तथा सांस्कृतिक पक्ष के अंतर्गत एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
परिणाम इस प्रकार रहे —
एकल गायन में प्रथम स्थान पुष्कर कमेडिया एवं द्वितीय स्थान प्रदीप परमार को प्राप्त हुआ।
समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्राओं — गायत्री वसुनिया, सावित्री, रेखा वसुनिया, नीलम वसुनिया, प्रियंका डिंडोर एवं सुरता गणावा — ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान बी.कॉम. प्रथम वर्ष की छात्राओं ने प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल:
एकल गायन के लिए — प्रो. करिश्मा आवासे, प्रो. धूल सिंह खरत एवं प्रगति मिमरोट।
एकल एवं समूह नृत्य के लिए — डॉ. पूजा बघेल, प्रो. मुकेश बघेल एवं प्रो. मुकेश सूर्यवंशी।
संयोजकगण:
एकल गायन हेतु डॉ. पूजा बघेल
समूह नृत्य हेतु प्रो. भारती जमरा
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीपकुमार परसेंडिया, प्रो. संजय खांडेकर, डॉ. वंदना पारकर, डॉ. शरमा बघेल, प्रो. सोनिया चौहान, डॉ. कीर्ति सिंगोरिया, प्रो. जितेंद्र कौरव, डॉ. प्रेमलता, प्रो. जितेंद्र नायक, प्रो. मंडलोई, प्रो. अंतिमबाला डावर सहित अनेक प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन युवा उत्सव प्रभारी डॉ. अनीता डावर ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन प्रो. करिश्मा आवासे द्वारा किया गया।











