
नापतोल विभाग ने 7 प्रकरण दर्ज किये
—
खण्डवा
#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर दिवाली पर्व पर खंडवा जिले में विशेष जांच अभियान चलाकर मिठाई, नमकीन, हार्डवेयर, पेंट व किराना दुकानों की जांच कर 7 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। सहायक नियंत्रक नापतौल खण्डवा श्री आर.पी. गजभिये ने बताया कि जिन दुकानदारों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं, उनमें माँ भगवती राजस्थान स्वीट मार्ट छनेरा, कन्हैया बीकानेर स्वीट्स पुनासा, जय अंबे होटल बीड़ में विक्रय किया जा रहे नमकीन के पैकेजों पर नियमानुसार आवश्यक घोषणाएं अंकित नहीं पाई गई। अतः विधिक माप विज्ञान नियम 2011 का उल्लंघन होने पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुर्जर होटल पुनासा, सुयोग ट्रेडर्स हार्डवेयर एवं पेंट पुनासा, मनोज कुमार जैन किराना गांधी चौक बीड़ व गुप्ता किराना बीड़ में इलेक्ट्रॉनिक तौल काटे का सत्यापन एवं मुद्रांकन नहीं कराया गया था। अतः संबंधित के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 24/33 का उल्लंघन संबंधी प्रकरण दर्ज किये गये हैं।









