
मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में मंत्री विजय शाह महापौर विधायक और अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय किशोर सम्मान पुरस्कार से सम्मानित हुए गीतकार प्रसून जोशी।
खंडवा।। राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन खण्डवा के पुलिस ग्राउंड में 2024 का सम्मान प्रसिद्ध गीतकार प्रसुन्न जोशी मुंबई को म प्र शासन के मंत्री विजय शाह, विधायक कंचन तनवे,महापौर अमृता यादव ,पंधाना विधायक छाया मोरे,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, कलेक्टर ऋषव गुप्ता,पुलिस अधीक्षक मनोज राय की उपस्थिति में दिया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वागत उदबोधन संस्कृति विभाग केपी नामदेव ने दिया।मुख्य अतिथि के रूप में विजय शाह ने अपने उदबोधन में कहाकि किशोर कुमार ने हमारे खण्डवा को विश्व मे गौरवांवित किया है।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव आने वाले थे परंतु आवश्यक कार्य से नही पाए उनसे मेने अनुरोध किया है कि यह समारोह प्रतिवर्ष 2 दिवसीय किया जाए।मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअल सम्मिलित हुए प्रसुन्न जोशी को शाल श्रीफल व 5 लाख के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जोशी जी के सम्मान पत्र का वाचन नामदेव जी ने किया।सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रसुन्न जोशी ने कहाकि किशोर कुमार बनावटी नही जैसे थे वैसे ही रहते थे। आज सभी कृत्रिम है किशोर दा यदि आज होते तो उन्हें बहुत दुःख होता।किशोर कुमार को किसी सीमा में नही बांधा जा सकता।वे सभी विधा में निपुण थे। उनके गीत ह्रदय में उतरते थे। मुख्यमंत्री ने भी वर्चुअल उपस्थित उपस्थित पर अपनी शुभकामनाएं दी। संगीत निशा में हेमन्त कुमार म्युजिकल ग्रुप मुम्बई के कलाकारों ने गीतो से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा,किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला सचिव नारायण बाहेती, प्रवक्ता सुनील जैन,सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,आशीष चटकेले,सुनील सकरगाये,अनिल बाहेती शरद खण्डेलवाल, आमीन खान,कमलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन आशीष दवे ने किया।











