Seoni newsछपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध सागौन चिरान परिवहन को रोकने में हुए सफल


छपारा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
उत्तर सिवनी वनमंडल के छपारा वन परिक्षेत्र की टीम ने अवैध सागौन चिरान परिवहन को रोकने में बड़ी सफलता हासिल की है।

एक महिंद्रा मेक्स पिकअप (MP20 ZK 2235) से 27 नग सागौन चिरान (0.2588 घनमीटर) जब्त की गई।
वाहन में मौजूद दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी शरद सिंह के नेतृत्व में
वरिष्ठ अधिकारियों — वन संरक्षक मधु व्ही. राज, वनमंडल अधिकारी महेन्द्र सिंह उइके, और उपवनमंडल अधिकारी छपारा (सा.) के मार्गदर्शन में की गई।

यह कार्रवाई 14 अक्टूबर की रात घुनई से चमारी मार्ग पर ग्राम सूखामाल के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।
संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

आरोपियों में —
1.इन्द्रेश पिता कैलाश उइके (ग्राम बिचुआ)
2.रत्नेश पिता हरवन धुर्वे (ग्राम बिचुआ)
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!