
किशोरदा की पुण्यतिथि पर चलित वाहन समाधि से मकान तक निकाल कर गाए गए गीत।
खंडवा।। देश के महान गायक हरफन मौला किशोर दा की पुण्यतिथि पर उनकी जन्मस्थली खंडवा में चारों ओर किशोरदा के गीत बजते रहे। मुख्य आयोजन किशोर दा की समाधि स्थल पर जहां पूरे देश भर के किशोर प्रेमियों ने समाधि स्थल पर पहुंचकर गीत गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवी को प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा के 38वी पुण्यतिथि पर स्वारंजलि कराओके म्यूजिकल ग्रुप खंडवा द्वारा (व्हील ऑन कराओके) चलित वाहन पर कराओके ट्रैक पर सिर्फ किशोर कुमार के गीतों को गाते हुए किशोर कुमार की समाधी से किशोर कुमार के पुस्तेनी घर तक स्वरांजलि कराओके म्यूजिकल ग्रुप खंडवा द्वारा सुरमई एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। स्वारंजलि कराओके ग्रुप के संचालक गजानन धात्रक एवं गाइका रौशनी पहलवान एवं गायक रवि फनकार राज़ीक मेमन, प्रवीण सिराले, एंकर स्वेता हरिसखी और एवन साउंड सर्विस अमजद खान खंडवा स्वरांजलि कराओके ग्रुप की नई पहल एवं नया अंदाज़ था शहर के किशोर कुमार के गीतों के प्रेमी एवं शहर के नागरिकों द्वारा सराहा गया।












