ग्राम पंचायत गिरधर पुर से लेकर ग्राम पंचायत उमरारी, बकसखेड़ा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत गंभीर बनी हुई है,,
गिरधरपुर से लेकर उमरारी के मुख्य मार्ग पर गड्ढों और गंदगी/जलभराव की समस्या 5 वर्षो से बनी हुईं हैं जिसे लेकर सचिव कमल तिवारी और प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सड़क को मिट्टी डालकर गड्ढा मुक्त किया गया था, बरसात आने से रास्ते की स्थिति अत्यंत दुर्लभ बन जाती है वही आस पास के दर्जनों गांव से विद्यालय को जाने वाले सैकड़ों बच्चो को काफी परेशानी होती है ग्राम में बूढ़े बुजुर्गो को भी निकलने मे काफी परेशानी होती है,, एक वर्ष पूर्व इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिस पर जिम्मेदारों द्वारा मिट्टी डालकर रास्ते को सुगम बनाया था, ग्रामीणों का कहना है कि शासन प्रशासन द्वारा इस रास्ते पर इंटर ला किंग कार्य कराकर उसे दुरुस्त किया जाय
2,552 1 minute read









