संवाददाता योगेश कुमार
मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी कर कथित तौर पर संचालित किए जा रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई युवक और युवतियां मौके से मिलीं। आरोप है कि ग्राहकों से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर फोटो भेजी जाती थीं और मांग के अनुसार युवतियों की व्यवस्था की जाती थी। छापेमारी के दौरान होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने होटल संचालक समेत 9 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।









