
*चुपके-चुपके दीवार में बनाया गड्ढा, बाल संप्रेक्षण गृह से 6 अपचारी बच्चे फरार, सोते रह गए गार्ड*
*दो सुरक्षा कर्मियों को किया निलंबित*
*बाल अपचारियों ने कब दीवार में सेंध लगाई, इसकी भनक भी इन सभी को नहीं*
*पूर्व में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी है उसके बाद भी बाल संप्रेषण गृह में सुधार नहीं हुआ*
खंडवा-खंडवा के बाल संप्रेषण गृह से बाल अपचारी दीवार तोड़कर फरार हो गए. ये सभी चोरी और अन्य मामलों में शामिल थे. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा चुका है , पहले की घटनाओं के बाद भी अधिकारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया इसी का नतीजा है कि इस प्रकार की घटनाएं अब बाल संप्रेषण गृह में आम बात हो गई है,
घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की हो सकती है, जिसकी जानकारी संप्रेषण गृह के कर्मचारियों को गुरुवार सुबह लगी. इसके बाद स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी गई. इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस और खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे इस मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे प्राप्त जानकारी के अनुसार संप्रेक्षण गृह की दीवार में सब्बल से छेद कर बनाई निकलने की जगह और फिर फरार हो गए,चौकीदार, कर्मचारियों को सुध तक नहीं,फिलहाल पुलिस सभी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है, मामले में लापरवाही बरतने पर दो व्यक्तियों को सस्पेंड किया है अभी जांच जारी है।









