
तनीश गुप्ता✍️
खण्डवा//खंडवा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा स्थानीय ज्योतिबा फुले पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 8 अक्टूबर बुधवार को जिला अस्पताल के सहयोग से किया गया जिसमें पॉलीटेक्निक के छात्रों ने उत्साह के साथ मानवता के लिए रक्तदान किया।
रेडक्रॉस समिति के सचिव भानु भाई पटेल ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए नियमित अंतराल पर किये जाने वाले रक्तदान को स्वयं और समाज के लिए उपयोगी बताया ।
शिविर में महाविद्यालय के श्री सुभाष माहेश्वरी, दीपक कर्नाटक, सी एस मौर्य, राजेश जमरा, मनोज मौर्य सहित स्टाफ का सहयोग रहा।
रेडक्रॉस समिति के अखिलेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल, रविंद्रसिंह, रवि चौरे, दिनेश अग्रवाल, नागेश वालजंकर, प्रकाश वर्मा, राधेश्याम कुशवाह , रविन्द्र मावकर, पवन दीक्षित , कपिल पटेल, योगेश सोनकर सहित सदस्यो का विशेष सहयोग रहा








