ताज़ा ख़बरें

संघ के शताब्दी वर्ष पर दीवाल मंडल का भव्य पथ संचलन सम्पन्न।

संघ के शताब्दी वर्ष पर दीवाल मंडल का भव्य पथ संचलन सम्पन्न।

खंडवा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में हो रहे संचलनों की श्रृंखला के तहत शनिवार को पंधाना क्षेत्र के दीवाल मंडल का पथ संचलन अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत वातावरण में सम्पन्न हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पथ संचलन में अनुशासन के साथ दीवाल, बिलूद, काकोड़ा, राजगढ़ ,मांडवा, गोवाड़ी, डापक्या, अर्दला और उमरदा सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामों से सैकड़ों स्वयंसेवक निर्धारित गणवेश में सहभागी बने।
पथ संचलन दीवाल हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः संघ स्थान पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक लोकेन्द्र सिंह राठौड़ ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विभाग व्यवस्था प्रमुख ब्राह्मणंद पाराशर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेश मालवीय मंडल कार्यवाह, मिसाबंदी पूनमचंद बराड़े, गोपाल सावनेर जिला सह संयोजक धर्मजागरण सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शताब्दी वर्ष का संदेश — राष्ट्रभाव और संगठन की शक्ति

मुख्य वक्ता ब्राह्मणंद पाराशर ने अपने उद्बोधन में कहा “संघ का शताब्दी वर्ष समाज को एकजुट करने और राष्ट्रभाव को सशक्त करने का अवसर है। स्वयंसेवक अनुशासन, सेवा और समर्पण के माध्यम से भारत के पुनर्निर्माण का संकल्प लिए आगे बढ़ रहे हैं।”

जनसमर्थन और स्वागत

पथ संचलन के दौरान पंधाना विधायक छाया मोरे सहित स्थानीय नागरिकों ने ग्राम के विभिन्न मार्गों पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। घोष की ताल पर कदमताल करते स्वयंसेवकों को देखकर ग्रामवासी गर्व और उत्साह से भर उठे।

अनुशासन और समरसता का संदेश

संपूर्ण कार्यक्रम में अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा की झलक देखने को मिली। घोष दल की मधुर धुनों और केसरिया ध्वज की लहर के बीच स्वयंसेवकों की एकजुटता ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण निर्मित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!