ताज़ा ख़बरें

बड़ोद 5 अक्टूबर आर.एस.एस. का शताब्दी वर्ष पर विशाल संचलन

बड़ोद 5 अक्टूबर
आर.एस.एस. का शताब्दी वर्ष पर विशाल पथ संचलन।

आगर जिले के बड़ोद में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को श्री महाविर जैन विद्या मन्दिर मे हजारों स्वयं सेवक एकत्र हुए। काली टोपी, सफेद शर्ट, और हाथों में दंड धारण कर स्वयंसेवक कदमताल मिलता हुऐ एक विशाल पथ संचलन में शामिल हुए। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए नगर के प्रमुख मार्ग,डग रोड मंत्री कालोनी,सुभाष मार्ग बस स्टैंड,हाटपुरा,बाज़ार चूड़ी बाज़ार,सदर बाज़ार कंकाली चोक,गांधी चौक, हाटपूरा बाजार, होते वे पुनः अपने स्थान पर पहुंची

स्थानीय नागरिकों नगर परिषद, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, व हिन्दू संगठनो सहित जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतिय महेन्द्र धनगर ने सम्बोधित कर कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है डाक्टर हेडगेवार के जीवन पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने पर्यावरण को लेकर भी स्वयंसेवकों को जागरूक किया। संचलन में बाल, तरुण और वृद्ध स्वयंसेवकों की भागीदारी ने इसे और विशेष बना दिया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रघुनाथ दास जी महाराज, ज़िला खंड चालक संतोष जैन दादा भाई, राम नारायण देवड़ा नगर कार्यवाहक महेश मोदी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तहसीलदार भंवर सिंह चौहान थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भी स्टाफ सहित मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!