*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा सब्ज़ी मंडी परिसर में प्रगतिशील निर्माण कार्यों का निरीक्षण
खण्डवा//शहर के सतत विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय बुधवार वार्ड स्थित सब्ज़ी मंडी परिसर में जारी प्रगतिशील निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान महापौर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है कि सभी बाजार क्षेत्रों को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित व्यापारी बंधुओं ने कहा कि यह विकास कार्य न केवल बाजार की व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा बल्कि आमजन एवं व्यापारियों दोनों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराएगा। व्यापारी समुदाय ने नगर में हो रहे इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए नगर निगम एवं महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।











