ताज़ा ख़बरें

सेवा पखवाड़े एवं स्वच्छोत्सव का सफल समापन : नगर निगम प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन।

सेवा पखवाड़े एवं स्वच्छोत्सव का सफल समापन : नगर निगम प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन।

महापौर विधायक ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हाथों में झाड़ू लेकर आमजन को दिया स्वच्छता का संदेश।

खंडवा। महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर स्वच्छोत्सव 2025 का समापन नगर निगम प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से प्रारंभ होकर नगर निगम खंडवा के नेतृत्व में, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न विभागों के संयुक्त सहयोग से मनाया गया। पूरे पखवाड़े में अनेक गतिविधियाँ, अभियानों, प्रतियोगिताओं और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समापन दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें नागरिकों /सफ़ाई कर्मियों एवं पेंशन हितग्राहियों के लिए बीपी, शुगर, सिकल सेल एनीमिया की जांच, ब्लड डोनेशन की सुविधा, सामान्य बीमारियों का इलाज तथा निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की गई।
साथ ही चेस्ट इन्फेक्शन के लिए एक्स-रे की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शिविर लगाए गए ताकि सभी सहज रूप से लाभ ले सकें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव रहीं।
विशिष्ट अतिथियों में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे, पूर्व विधायक श्री देवेंद्र वर्मा, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, अरुण सिंह मुन्ना, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, अनिल वर्मा, सुधांशु जैन, सुनील जैन आशीष राजपूत, हरीश कोटवाले उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय अस्पताल के विभिन्न डॉक्टरों की टीम एवं ब्लड डोनेशन टीम भी शामिल रही।
समापन समारोह की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन से हुई। बापू विधायक ने महापौर विधायक ने इस अवसर पर हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते हुए आम जन को स्वच्छता का दिया संदेश। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाई। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने स्वयं रक्तदान कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। मंच पर आगमन के बाद गांधीजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सोमनाथ काले ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि स्वच्छता न केवल नगर की सुंदरता बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा से जुड़ी है।
पूर्व विधायक श्री देवेंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खंडवा ने हमेशा स्वच्छता और सामाजिक सहयोग में अग्रणी भूमिका निभाई है। यह सामूहिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छोत्सव 2025 केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। उन्होंने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, संस्थाओं और अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए यह संकल्प दिलाया कि खंडवा स्वच्छ और स्वस्थ नगर के रूप में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों, संस्थानों एवं सामाजिक संस्थाओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इम्पीरियल इंस्टीट्यूट से श्री राहुल गीते के नेतृत्व में बच्चों को सम्मानित किया गया। एमएलबी स्कूल, संगीत महाविद्यालय, दादाजी स्वच्छता ग्रुप सहित कई संस्थाओं को क्रमशः सम्मानित किया। स्वास्थ्य शिविर में रक्तदान करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। इसमें विशेष रूप से अरुण सिंह मुन्ना, गौरव खरे, सोनू यादव, सापन जैन, राहुल राठौर, श्री भूपेंद्र बिसेन सहित अन्य रक्तदाताओं को मंच से सम्मान पत्र एवं प्रशस्ति दी गई।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने सभी उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और साथ ही “कुष्ठमुक्त खंडवा” का सामूहिक संकल्प भी कराया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!