खेतों से कीमती सामान चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में छैगांवमाखन पुलिस को मिली सफलता
खंडवा, वर्तमान समय में देहात क्षेत्र में खेतो में लगातार हो रही कीमती सामान की चोरी एवं नकबजनी की घटना की रोकथाम हेतु एवं प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री महेन्द्र तारणेकर एवं श्रीमान डीएसपी महोदय मुख्यालय खण्डवा श्री अनिल सिंह चोहान के मार्गदर्शन में निरीक्षक विक्रम धार्वे को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक विक्रम धावें के द्वारा प्र आर 345 धर्मेन्द्र चौहान, प्र आर 547 खिलौन, प्र आर 299 सुनील सेंगर, आर 398 आदित्य कटारे, चालक 443 अखिलेश की टीम गठित की गई। टीम को विश्वनीय सुत्रो एवं थाना पंधाना में अपराध से संबंधित सूचना पर कार्यवाही करते थाना छैगांवमाखन के अपराध क्रमांक 204/2025, 227/25 एवं 320/25 धारा 303(2) बीएनएस में मशरूका एवं मुद्देमाल सहित आरोपियान 1. संतोष उर्फ श्यामा पिता हीरालाल कुमावत उम्र 19 साल निवासी ग्राम कोलाडिट 2. दीपक उर्फ भव्यु पिता गडबड भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम कोलाडिट 3. राजेन्द्र उर्फ टठीया पिता दिनेश वानखेडे उम्र 24 साल निवासी आवलिया को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से गेहू के बारे, एक पुराना इस्तेमाली तोल कांटा, 02 पुराने इस्तेमाली खेत में दवाई छिटने के पम्प एवं पानी डीप पाईप लोहे की रिंगों में लपटे हुए बंडल कुल कीमती -85000/- रूपयों का मशरूका आरोपियान के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया। तीनों आरोपियान को माननीय न्यायालय खण्डवा पेश कर जिला जेल में दाखिल किया गया है।










