*जय महाकाली धाम में खुशाहाली की कामना के साथ पंधाना विधायक छाया मोरे ने की पूजा अर्चना*
खंडवा। छैगांव माखन स्थित आस्था केंद्र जय मां महाकाली धाम मंदिर में 30 वें वर्ष भी मंदिर प्रमुख जगदीश माताजी के सानिध्य में शारदीय नवरात्र पर्व घटस्थापना के साथ बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। महाष्टमी के दौरान पंधाना विधायक छाया मोरे जय महाकाली धाम पहुंची एवं क्षेत्र में खुशाहाली की कामना के साथ पूजा अर्चना कर श्री माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र मां काली के जयकारों से गूंजायमान हुआ। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस दौरान मंदिर प्रमुख जगदीश माताजी के सानिध्य में विधायक श्रीमती मोरे का फलों से तुलादान भी किया गया। पश्चात प्रसादी वितरण की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष भारत भास्करे, दिगपाल सिंह तंवर, संजय अग्रवाल, निर्मल मंगवानी, रामेश्वर बाबा, राहुल गोंलकर, भक्तजनों आदि सहित जय महाकाली धाम समिति सदस्य बडी संख्या में मौजूद थें।










