अकाल सेल एनीमिया जैसे रोग को जड़ से खत्म करवाने मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं प्रदेश के राज्यपाल महोदय।
2 अक्टूबर आज कई ग्राम सभा में सिकल सेल एनीमिया रोग के प्रति जागरूकता ठहराव प्रस्ताव होगा पारित।
खंडवा। माननीय मंगू भाई पटेल देश के पहले राज्यपाल है जिन्होंने जनजातीय वर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता करते हुए ” सिकल सेल एनीमिया ” जैसे रोग को जड़ से खत्म करने के लिए प्रदेश में यह अभियान शुरू किया हैं। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन 2047 अभियान में मध्यप्रदेश माननीय राज्यपाल महोदय के नेतृत्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सिकल सेल एनीमिया एक आनुवांशिक रोग हैं जिसको जागरूकता से ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में फैलने से रोका जा सकता हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राज्यपाल महोदय के निर्देश से प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य जिलों की पेसा नियम लागू ग्राम सभाओं ने 2 अक्टूबर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित ग्राम सभाओं में ” सिकल सेल एनीमिया ” रोग के प्रति जागरूकता के लिए ठहराव प्रस्ताव पारित होने जा रहे हैं। जिसके लिए पंचायत राज संचालनालय , मध्यप्रदेश से 20 जनजातीय बाहुल्य जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी किये गये हैं। जिसमें ग्राम सभा में सर्व सहमति से यह संकल्प लिया जाएगा कि – प्रत्येक जनजातीय वर्ग के व्यक्ति ( आयु समूह 0-40 वर्ष ) की सिकल सेल एनीमिया की जांच अवश्य कराएंगे, रिपार्ट पाजिटिव आने पर रोगी के उपचार , औषधी, जेनेटिक काउंसलिंग, कार्ड वितरण, दिव्यागंता प्रमाण पत्र और रोग एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी से ना पहुचे इसलिए विवाह से पूर्व लड़के – लड़क़ी का कार्ड मिलाऩ कर ही विवाह का निर्णय लेंगे। विषय विशेषज्ञ जनजाति प्रकोष्ठ राज भवन भोपाल डॉक्टर दीपमाला रावत ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में लगभग 1 करोड़ 21 लाख 40 हजार से ज़्यादा व्यक्तियों की जांच हो गई है जिसमें लगभग 2 लाख 22 हजार व्यक्ति वाहक एवं लगभग 32 हजार से अधिक सिकल सेल रोगी हैं। रिपार्ट में वाहक संख्या 2 लाख से अधिक पाया जाना एक गम्भीर विषय हैं क्योंकि वाहकों के आपस में विवाह करने से यह रोग आने वाली पीढ़ी में जाएगा I जिसे रोकने के लिए जागरूकता ही एक उपाय है और ग्रामीण स्तर पर इस तरह के ठहराव प्रस्ताव पारित करना प्रदेश को सिकल सेल एनीमिया रोग से मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । जिसका श्रेय हमारे प्रदेश के प्रथम नागरिक महामहीम राज्यपाल मंगू भाई पटेल को जाता हैं।










