ताज़ा ख़बरें

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी जयंती पर आज भाजपा संगठन द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता कार्यक्रम।

खास खबर

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी जयंती पर आज भाजपा संगठन द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता कार्यक्रम।

जिला अध्यक्ष श्री तोमर की अध्यक्षता में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आज।

खंडवा।। पूरे देश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भाजपा संगठन द्वारा भी सेवा पखवाड़े के तहत कई सेवा के कार्य आयोजित किया जा रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा स्वच्छता सेेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर गुरुवार को टाउन हॉल नगर निगम के पास भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में गांधी जी की प्रतिमा पर प्रातः 9:00 बजे माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान रखा गया है। गांधी जी की प्रतिमा और माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान के पश्चात प्रातः 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा गया है। नगर अध्यक्ष रोहित मिश्रा, प्रदीप यादव, स्नेहा पाराशर,कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत ने पार्टी के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं से आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!